Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट इवेंट का फाइनल भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) को खेला गया था जो कि बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और प्रतियोगिता में उच्च रैंकिंग वाली टीम होने के कारण भारत को गोल्ड मेडल मिला। लेकिन इसी बीच मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, इस मैच में अफगानिस्तान की इनिंग के दौरान मोहम्मद शाहजाद (Mohammad Shahzad) विवादित तरीके से आउट हुए।

Advertisement

मोहम्मद शाहजाद को अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट दिया गया था। यह घटना अफगानी इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने शाहजाद को फॉलो करते हुए एक बाउंसर फेंकने का प्रयास किया था। शाहजाद अपने लिए जगह बनाकर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन तेजी से आती गेंद पर वह ऐसा कर नहीं सके।

Advertisement

अर्शदीप की गेंद शाहजाद के बैट के काफी करीब और बाजू पर लगकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इस दौरान विकेटकीपर समेत पूरी भारतीय टीम ने जोरदार अपील की। शाहजाद को भरोसा था कि वह आउट नहीं हैं और अंपायर भी यह जानते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंपायर को लगा कि वह गेंद शाहजाद के बैट से टकराई है जिस वजह से उन्होंने अफगानी बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।

Also Read: Live Score

शाहदाज अंपायर का फैसला जानकर हैरान रह गए और बेहद नाखुश नजर आए। उन्होंने जाते समय बहस करते हुए यह भी बताया कि गेंद उनके हाथ पर लगा था, लेकिन टीम के पास रिव्यू लेने का ऑप्शन नहीं था जिस वजह से शाहजाद को निराश होकर वापल लौटना पड़ा। इस मैच में अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बना लिये थे, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और यह मैच अधूरा ही रह गया। प्रतियोगिता में रैकिंग के अनुसार भारत को गोल्ड मिला और अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल से खुश होना पड़ा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार