Mohammed Siraj Bowled Marco Jansen Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs SA 1st Test) कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन (Marco Jansen) सिर्फ 3  गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट हुए। गौरतलब है कि मार्को को मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा मेहमान टीम की इनिंग के 45वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ये ओवर डालने के लिए मोहम्मद सिराज को अटैक पर लगाया था जिन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर एक बेहद ही कमाल का इनस्विंगर डालकर मार्को यानसेन को सरप्राइज किया और बोल्ड करके उनके डंडे हवा में उड़ा दिए।

Advertisement

जान लें कि यहां मार्को यानसेन गेंद को डिफेंड करके रोकना चाहते थे, लेकिन वो गेंद पिच से टकराने के बाद इतनी तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ आई की मार्को यानसेन कुछ समझ ही नहीं पाए और किसी बेजान मूर्त की तरफ खड़े रहकर अपना विकेट खो बैठे। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले इसी ओवर में मोहम्मद सिराज़ ने अपनी पहली ही गेंद पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बैटर काइल वेरिन को अपनी रफ्तार और स्विंग से फंसाकर LBW भी किया था।

बात करें अगर इस मुकाबले की कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 55 ओवर का सामना किया और 159 रन बनाकर ऑल आउट हुए। ऐसे में अब भारतीय टीम की निगाहें अपनी पहली इनिंग में एक बड़ा स्कोर बनाकर मेहमान टीम पर बढ़त लेने पर टिकी होंगी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार