Mohammed Siraj Catch : भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) महज़ 9 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब का विकेट रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम रहा, लेकिन मोहम्मद सिराज ने भी टीम को ये विकेट दिलवाने में अपनी जान फूंक दी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये विकेट अश्विन के खाते में गया, लेकिन सिराज ने भी यहां खूब मेहनत की। दरअसल, ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के 56वें ओवर में घटी। अश्विन ने अपनी आखिरी बॉल पर शाकिब को फंसा लिया था। यहां बांग्लादेशी बल्लेबाज एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मिस टाइम कर बैठा जिसके बाद वो गेंद मिड ऑफ की तरफ गई। 

Advertisement

यहां सिराज तैनात थे। उन्होंने गेंद को  हवा में देखकर उस पर नजरे बनाई रखी और फिर थोड़ा पीछे जाते हुए पीछे की तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ा। ये एक बेहद ही शानदार कैच था जिसे देखकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शर्मा ने भी सिराज की बॉल पर एक कमाल का कैच पकड़ा था।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार