MS Dhoni And MS Dhoni Video: क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी घटनाएं घटती है जो कि फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोहित शर्मा धोनी के सम्मान में अपना कैप उतारते नज़र आए हैं।

Advertisement

मोहित शर्मा ने जीता दिल

Advertisement

ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद घटी। सुपर किंग्स मैच जीत चुकी थी जिसके बाद सभी खिलाड़ी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच जैसे ही मोहित शर्मा ने एमएस धोनी को देखा उन्होंने तुरंत अपना कैप उतार लिया। कैप उतारने के बाद ही उन्होंने धोनी से हाथ मिलाया और फिर उनसे गले मिले।

थाला के साथ खेल चुके हैं मोहित शर्मा

आपको बता दें कि मोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे हैं। यानी मोहित ने महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप में काफी क्रिकेट खेला है जिस वजह से इन दोनों ही खिलाड़ियों को बीच काफी सम्मान का भाव है। यही वजह है आज भी जब मोहित शर्मा एमएस धोनी से मुलाकात करते हैं तो उनका सम्मान करना कभी नहीं भूलते।

Advertisement

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि मोहित ने साल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू जिसके बाद से वो अब तक 102 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 122 विकेट झटके हैं। पिछले साल यानी साल 2023 में मोहित ने अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उन्होंने गुजरात के लिए 14 मैचों में 27 विकेट चटकाए थे। ये अनुभवी गेंदबाज़ भारत के लिए 26 ओडीआई और 8 टी20 मैच खेल चुका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार