IPL का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। इस साल सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला है। लेकिन अब इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन कूल एक फैन के सवाल का मज़ेदार अंदाज में जवाब देते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

सीएसके को चार बार आईपीएल का खिताब जीतवाने वाले कप्तान MS Dhoni जल्द ही मैदान पर जलवे बिखेरते नज़र आएंगे। हालांकि इससे पहले धोनी फैंस के साथ बातचीत करते नज़र आए हैं। दरअसल सीएसके के एक इवेंट के दौरान धोनी फैंस के साथ इंटरेक्शन कर रहे थे। तभी एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल किया, जिस पर धोनी के जवाब ने महफिल लूट ली और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन धोनी से पर्सनल सवाल पूछने की रिक्वेस्ट करता है। जिसके बाद धोनी के हां बोलने पर वह पूछता है कि, 'सब लोग जानते हैं कि आप नंबर-1 हैं, लेकिन जब आप शाम को घर पर जाते हो, तो वहां नंबर-1 कौन होता है।'

फैन के इस सवाल पर धोनी ने मज़ेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 'आप देखिए, अपने पीछे घूमकर देखिए आधे लोग अभी भी हंस रहे होंगे। सभी को पता है घर पर जाने के बाद सिर्फ पत्नी ही नंबर-1 होती है।' धोनी के इस जवाब के बाद वहां बैठे सभी लोग हंसते नज़र आए और मज़ेदार अंदाज में उस फैन को भी पर्सनल सवाल का जवाब मिल गया।

बता दें कि इस साल एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की निगाहें आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर लगी होंगी। अगर धोनी की कप्तानी में सीएसके एक बार फिर चैंपियन बनती है, तो वो आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। सीएसके की टीम अपने सीज़न का आगाज़ केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार