बीते समय में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की काफी सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें वो अपने फैंस के समय बिताते नज़र आए। इसी बीच अब थाला का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी अपने एक फैन का दिल तोड़ते नजर आए हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में धोनी कई सारे फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक शख्स को वो अपना ऑटोग्राफ देने से मना कर देते हैं।

Advertisement

क्यों नहीं दिया ऑटोग्राफ?

Advertisement

कैप्टन कूल ने अपने फैन को ऑटोग्राफ क्यों नहीं दिया? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि धोनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो फैन किसी पेपर या कपड़े पर नहीं, बल्कि अपने हाथ पर धोनी से ऑटोग्राफ मांग रहा था। यही वजह है धोनी ने बेहद प्यार से अपने ही फैन का हाथ नीचे कर दिया और ऑटोग्राफ देने से इंकार किया।

आपको बता दें कि धोनी अगर फैन का दिल रखने के लिए हाथ पर ऑटोग्राफ दे भी देते तो संभवत कुछ ही घंटों या हाथ धोने पर वो मिट जाता जिससे फैन को बाद में जरूर दुख होता।

 

आईपीएल के लिए तैयारी कर रहे हैं धोनी

गौरतलब है कि धोनी आगामी आईपीएल सीजन यानी IPL 2024 के लिए जमकर पसीना बहाना शुरू कर चुके हैं। माही की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आए। 42 वर्षीय धोनी की फिटनेस कमाल है और वो आज भी विकेट के बीच दौड़ते समय बेहद चुस्त नजर आते हैं।

Advertisement

बता दें कि फिलहाल धोनी क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। वह आगामी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन फिलहाल अभी यह टूर्नामेंट काफी दूर है। बीते आईपीएल सीजन सुपर किंग्स ने माही की अगुवाई में अपना पांचवां आईपीएल टाइटल जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार