12 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के महान पूर्व कप्तान धोनी विकेटों के बीच तेजी से रन चुराने के लिए जाने जाते हैं। 36 साल की उम्र में भी धोनी विकेटों के बीच दौड़ लगाने में टीम इंडिया के सबसे फिट दिग्गज कोहली को भी पीछे छोड़ सकने का सामर्थ रखते हैं।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

कोहली ही क्या धोनी पिच के 22 यार्ड में इतनी तेजी से दौड़ लगाते हैं कि दुनिया के सबसे तेज धावक उसेव वोल्ट भी धोनी के सामने फीके पड़ जाते हैं। इसका नमूना धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहटी में हुए दूसरे टी- 20 मैच के दौरान दिया था। 

Advertisement

दूसेर टी- 20 मैच के दौरान धोनी ने विकेटों के बीच दौड़ने का अपना ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्हें दो रन लेते हुए दिखाया गया है। दूसरे रन लेने के दौरान धोनी 31kmph की स्पीड से रन लेते हैं।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

यह किसी भी खिलाड़ी का विकेटों के बीच इसकी तेजी से दौड़ने का पर्सनल रिकॉर्ड है।  आपको बता दें कि धोनी ने बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में हुए 20 मीटर रेस को केवल 2.91 सेकेंड में धोनी ने पूरा किया था। धोनी ने 20 मीटर की रेस को 3 बार पूरा किया और केवल 8.30 सेकेंड में इस रेस को पूरा करने में सफलता पाई थी।

 आपको बता दें कि इससे पहले साल 2016 में धोनी ने वर्ल्ड टी- 20 में बांग्लादेश के खिलाफ टी- 20 मैच में धोनी की इसी तेजी से भारत को 1 रन से जीत मिली थी। उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग के दौरान मुस्तफ़िज़ूर रहमान को रन आउट किया था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार