भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज (IND vs WI 1st Test) का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम मे खेला गया था जहां नमन धीर (Naman Dhir) को टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि नमन अपने पहले मुकाबले में खुद के तौलिए के कारण ही अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लेने से चूक गए।

Advertisement

नमन धीर को नहीं मिला विकेट: ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में घटी। नमन धीर टीम इंडिया के लिए पांचवें गेंदबाज़ के तौर पर गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ जॉन कैंपबेल को बोल्ड कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि नमन धीर को यहां पर विकेट नहीं मिला।

इसका बड़ा कारण हैं, नमन धीर का खुद का तौलिया। दरअसल, जब नमन धीर ने जॉन कैंपबेल को ये बॉल डाला तब उनके पजामा के पीछे फंसा तौलिया अचानक ही नीचे गिर गया। यही कारण है जॉन कैंपबेल ने गेंद को खेलने से मना कर दिया और वो विकेट के सामने से हट गए।

यही वज़ह है अंपायर ने गेंद को रद्द घोषित कर दिया और नमन धीर का बॉल विकेट पर लगने के बावजूद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आप नीचे इस घटना का  वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: तिरुवनंतपुरम वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। कैरेबियन टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स  (108 गेंदों पर 101 रन) ने शतकीय पारी खेली, वहीं जॉन कैंपबेल (60 गेंदों पर 62 रन) और अमीर जंगू  (43 गेंदों पर नाबाद 58 रन) ने अर्धशतक लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारतीय टीम के किंग और प्रिंस ने मैदान पर धमाका किया और शानदार शतक लगा दिए। विराट कोहली ने महज़ 88 गेंदों  पर नाबाद 139 रन ठोके, वहीं शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 110 रनों की कमाल की पारी खेली। इसी के दम पर टीम इंडिया ने महज़ 41.4 ओवर मे 296 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार