N Jagadeesan Double Century: तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज़ नारायण जगदीसन (Narayan Jagadeesan) ने रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) में रेलवे के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक ठोका है। नारायण जगदीसन ने 402 गेंदों का सामना करके रनों का अंबार लगाया और नाबाद 245 रन बनाए। उन्होंने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दम पर भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा भी खटखटाया है।

Advertisement

आपको बता दें कि जगदीशन ने अपनी इनिंग में 25 चौके और 4 छक्के लगाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने एक छोर को संभाला और बाकी बल्लेबाज़ों के साथ लगातार ही साझेदारी बनानी की कोशिश की। ये भी जान लीजिए कि जगदीशन ने महज चौके लगाकर ही सौ रन जोड़े लिए। उन्होंने चौके छक्के की मदद से 124 रन बनाए। जगदीशन के फर्स्ट क्लास करियर का ये पहला दोहरा शतक है।

Advertisement

नारायण जगदीशन के फर्स्ट क्लास करियर के आंकड़ें

तमिलनाडु का ये दमदार विकेटकीपर बल्लेबाज़ अब तक 35 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुका है जिसके दौरान उनके बैट से 38.91 की औसत से 1829 रन निकले हैं। जगदीशन इस दौरान 6 शतक और 7 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

ये भी जान लीजिए कि जगदीशन ने रणजी ट्रॉफी 2024 में अब तक तीन इनिंग खेली है जिसके दौरान उन्होंने 279 रन बनाए हैं।

आईपीएल में किस टीम का हिस्सा हैं नारायण जगदीशन

Advertisement

Also Read: Live Score

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी नारायण जगदीशन जलवे बिखरते नजर आएंगे। गौरतलब है कि जगदीशन को आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरे 90 लाख रुपये में खरीदा था। जगदीशन के लिए सुपर किंग्स और नाइट राइडर्स के बीच एक बिडिंग वॉर हुआ था, लेकिन अंत में केकेआर ने जगदीशन को अपना बना लिया। ये विकेटकीपर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुका है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार