आईपीएल 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दर्ज करने के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में सीएसके के स्टार बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार अंदाज में 99 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। इस युवा बल्लेबाज़ को यॉर्कर किंग टी नटराजन ने नवर्स 90s में आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

सनराइजर्स के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 99 रन बनाए, लेकिन वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए जिसकी वज़ह कही ना कही नवर्स 90s का प्रेशर और टी नटराजन की शानदार गेंदबाज़ी रही। दरअसल जहां एक तरफ हैदराबाद के गेंदबाज़ रुतुराज को तेज तर्रार बॉल डिलीवर कर रहे थे, वहीं नटराजन ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए गायकवाड़ को अपनी स्लोअर गेंद पर फंसा लिया।

Advertisement

ये घटना सीएसके की पारी के 18वें ओवर की है। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर नटराजन ने गायकवाड़ के खिलाफ सिर्फ 121 kph की स्पीड से आउटसाइड ऑफ की तरफ शॉट गेंद फेंकी। रुतुराज इस बॉल पर कट शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह नटराजन की स्लोअर गेंद को समझ नहीं पाए जिसके बाद वह बॉल उनके बल्ले से मिस टाइम होने के बाद सीधा भुवनेश्वर कुमार के हाथों में चली गई।

बता दें कि शानदार पारी खेलने के बाद इस तरह आउट होकर रुतुराज गायकवाड़ काफी निराश नज़र आए और काफी देर तक मुंह झुकाए कैमरे में कैद हुए। उनके रिएक्शन को देख यह साफ था कि नटराजन ने अपनी स्लोअर गेंद से सिर्फ उनका विकेट ही नहीं चटकाया बल्कि इस युवा बल्लेबाज़ का दिल भी तोड़ दिया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार