Nathan Ellis Catch, BBL 2024-25: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (Big Bash League) खेली जा रही है जहां आए दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच बीते शुक्रवार, 27 दिसंबर को होबार्ट हेरिकेंस (Hobart Hurricanes) और एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) के बीच टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला खेला गया जहां ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलवाई। गौरतलब है कि आईपीएल (IPL 2025) के आगामी सीजन में वो सीएसके (Chennai Super Kings) लिए खेलने वाले हैं।

Advertisement

नाथन एलिस का ये कैच एडिलेड स्ट्राइकर्स की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। होबार्ट हेरिकेंस के लिए ये ओवर वकार सलामखिल करने आए थे। उन्होंने ओवर की चौथी बॉल पर वेल सेट बैटर मैथ्यू शॉर्ट को फंसा लिया था। दरअसल, वकार की गुगली बॉल पर शॉर्ट आगे बढ़कर एक बड़ा छक्का लगाना चाहते थे जो कि वो नहीं कर पाए। 

Advertisement

इस दौरान बैटर से बड़ी गलती हुई और वो बॉल उनके बैट के ऐज पर लगकर मिस टाइम हो गया। इसके बाद वो एक्स्ट्रा कवर की तरफ गया जहां नाथन एलिस के पास कैच लपककर बैटर को आउट करने का एक शानदार मौका था। यहां एलिस ने अपनी टीम को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और पीछे की तरफ भागते हुए डाइव लगातर एक बेहद ही कमाल का कैच पकड़ा। सोशल मीडिया पर नाथन एलिस का ये कैच क्रिकेट फैंस के द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है और फैंस इसे टूर्नामेंट का बेस्ट कैच भी कह रहे हैं।

गौरतलब है कि नाथन एलिस बीबीएल 2024-25 में होबार्ट हेरिकेंस की कप्तानी भी कर रहे हैं और उनकी टीम ने सीजन में अब तक 3 मैचों में से 2 मैच जीते भी हैं। बात करें अगर होबार्ट और एडिलेड के बीच हुए मुकाबले की तो इसमें भी होबार्ट ने 11 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में एलिस ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया था।

एक बार फिर बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन में ये तेज गेंदबाज़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता नज़र आएगा। उन्हें मेगा ऑक्शन में सुपर किंग्स की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उन्हें सीएसके की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं और अगर ऐसा होता है तो वो आईपीएल में कुछ कमाल कर पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार