IPL 2023 के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह रोमांचक मैच हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली GT की टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीता। अपने घर पर भले ही पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यहां टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने सभी का दिल जीत लिया। प्रीति जिंटा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पंजाब किंग्स के फैंस को अपनी टीम की जर्सी देती नज़र आई हैं।

Advertisement

जी हां, प्रीति जिंटा का 15 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल चुका है। इस वीडियो में प्रीति जिंटा स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए अपनी टीम के फैंस को पंजाब किंग्स की टी-शर्ट देती दिखी है। इसी दौरान फैंस भी PBKS की मालकिन को काफी सपोर्ट करते देखे जा सकते हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स के ज्यादातर मुकाबलों में अपनी टीम और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती देखी जाती है।

Advertisement

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस मुकाबले के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सिर्फ अपनी टीम के खिलाड़ियों से ही नहीं बल्कि विपक्षी टीम के गन गेंदबाज़ मोहम्मद शमी से भी मिली। शमी और प्रीति जिंटा आपस में हंसते मुस्कुराते बातें करते नज़र आए और उनकी यह तस्वीर भी फैंस के बीच फैल चुकी है। गौरतलब है कि पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में खेले 19वें मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल पर 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर है।

IPL 2023 में पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला शनिवार (15 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है, लेकिन इससे पहले टीम को एक झटका लगा है। दरअसल, टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। लिविंगस्टोन की मांशपेशियों में खिंचाव आया है जिस वजह से वह आगामी मुकाबले के लिए शायद उपलब्ध ना हो। 11.50 करोड़ के इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार