Nicholas Pooran Hat trick Sixes Vs Mujeeb Ur Rahman Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 27वां मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Trinbago Knight Riders ने 147 रन डिफेंड करके Barbados Tridents को 35 रनों से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच में TKR के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने विपक्षी टीम के स्पिन गेंदबाज़ मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) को आढ़े हाथ लिया और उनके ओवर में एक के बाद एक लगातार तीन छक्के लगाए।

Advertisement

ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के 9वें ओवर में घटी। यहां बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए मुजीब अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी दूसरी गेंद से निकोलस पूरन ने उन्हें टारगेट किया। TKR के कैप्टन पूरन ने सबसे पहले मुजीब को सिर के ऊपर से सामने की तरफ छक्का मारा और फिर तीसरी गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ छक्का ठोक दिया।

इसके बाद तो मानो पूरन का बल्ला हथौड़ा बन गया और उन्होंने अफगानी स्पिनर की अगली गेंद पर एक बार फिर सामने की तरफ मॉन्स्टर छक्का लगा दिया। तो इस तरह निकोलस पूरन ने मुजीब के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए जिसका वीडियो CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौर करें कि इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के हर एक गेंदबाज़ी की जमकर कुटाई की और 37 गेंदों पर 2 चौके 7 छक्के ठोककर 59 रन ठोके। दूसरी तरफ मुजीब उर रहमान ने पहला ओवर महंगा डालने के बाद जबरदस्त वापसी की और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट झटके।

मैच का हाल: बारबाडोस के मैदान पर बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने टॉस जीतकर त्रिनबागो नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन जोड़े। उनके लिए कैप्टन निकोलस पूरन (37 गेंदों पर 59 रन) ने ही सर्वाधिक रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम 18.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तो इस तरह TKR ने ये मुकाबला 35 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार