Nitish Rana vs T Natarajan: आईपीएल 2022 का 61वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद टीम के स्टार बल्लेबाज़ नितीश राणा ने विस्फोटक अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया। इसी बीच उन्होंने सनराइजर्स के स्टार गेंदबाज़ टी नटराजन को भी निशाने पर लिया और उनके ओवर में चौके छक्को की बरसात कर दी।

Advertisement

नितीश राणा ने सनराइजर्स के खिलाफ 16 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली। राणा की पारी छोटी रही लेकिन इस दौरान उन्होंने बेबाक अंदाज में बल्लेबाज़ी की। इसी बीच राणा ने नटराजन के खिलाफ अपना जलवा दिखाते हुए एक ही ओवर में एक चौका और दो छक्के लगा दिये।

Advertisement

ये घटना केकेआर के पावरप्ले के 5वें ओवर की है। नितीश राणा वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे थे, जिसके बाद पहली छह गेंदों पर वह अपना खाता तक नहीं खोल सके। यही वज़ह थी जिस कारण राणा ने नटराजन को निशाने पर लिया और उनके खिलाफ पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करनी शुरू कर दी।

नटराजन के ओवर में राणा ने पहली गेंद पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सीधा शॉट खेला जिस पर बल्लेबाज़ को चौका मिला। ओवर की दूसरी गेंद पर राणा ने हवाई फायर किया और लॉग ऑन की तरफ पूरे छह रन प्राप्त कर लिये। इसके बाद तीसरी गेंद पर नितीश गेंद को मिस कर बैठे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी करने के तरीके को नहीं बदला और चौथी गेंद पर एक बार फिर बल्ला घुमाकर छक्का लगा दिया। 

बता दें कि नटराजन ने इस ओवर से पूरे 18 रन खर्चे, वहीं 6 बॉल पर 0 रन बनाने वाले नितीश राणा ओवर खत्म होने तक 11 गेंद पर 17 रनों पर पहुंच गए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार