इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ संघर्ष करते नज़र आए। इस सीजन पृथ्वी के बैट से रन नहीं निकले जिस वजह से उन्हें कप्तान डेविड वॉर्नर ने ड्रॉप किया, हालांकि अब पृथ्वी को एक बार फिर मौका दिया गया है। आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं और यहां उन्होंने एक अच्छी शुरुआत की।

Advertisement

अपनी फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला पंजाब किंग्स के खिलाफ गरजा है। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के मुख्य गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को निशाने पर लिया। पृथ्वी और अर्शदीप दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 5वें ओवर में आमने-सामने थे, यहां पहली गेंद पर अर्शदीप ने पृथ्वी को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर करके चमका दिया, लेकिन इसके बाद अर्शदीप पर पृथ्वी भारी नज़र आए।

Advertisement

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगली तीन गेंदों पर पृथ्वी ने अर्शदीप को बचने का मौका नहीं दिया। शॉ ने पहले पुल शॉट और फिर फ्लिक शॉट खेलकर अर्शदीप की गेंदों पर चौका मारा और फिर चौथी गेंद पर शॉ ने एक कड़क पुल शॉट के साथ पूरे छह रन बटोर लिये। इस युवा बल्लेबाज़ के यह शॉट देखकर कोई भी यह बता सकता है कि कहीं ना कहीं पृथ्वी अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: प्रभसिमरन सिंह, सिकंदर रज़ा, मैथ्यू शॉर्ट, ऋषि धवन, मोहित राठी

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, सरफराज खान

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार