Rachin Ravindra Catch: भारतीय टीम के कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रविवार, 08 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के सामने अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए। गौरतलब है कि SKY का कैच बाउंड्री के पास रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने अपना पसंदीदा स्कूप शॉट खेलकर छक्का जड़ने की कोशिश की।

Advertisement

गौर करें कि यहां SKY ने बॉल को अच्छे से टाइम तो किया था, लेकिन वो शॉट में भरपूर पावर नहीं दे पाए थे। ऐसे में डीप स्क्वायर लेग की पॉजिशन पर तैनात रचिन रविंद्र ने मौके को भांप लिया और अपनी दाईं और भागते हुए डाइव करके बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। इस तरह सूर्यकुमार यादव बिना कोई रन बनाए पहली ही गेंद पर आउट हुए और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। T20 World Cup के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने ही टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद टीम इंडिया ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन ठोके और 46 गेंदों पर 89 रन ठोके। उनके अलावा अभिषेक शर्मा (54 रन) और ईशान किशन (52 रन) ने भी अर्धशतक ठोका। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार