आईपीएल 2022 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि इस मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे थे। एसआरएच ने पावरप्ले के दौरान ही अपने सलामी बल्लेबाज़ों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मैदान पर राहुल त्रिपाठी शो देखने को मिला, जिससे जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल शानदार छक्का लगाने के बाद खूबसूरत पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।  

Advertisement

दरअसल इस मैच में दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद राहुल त्रिपाठी ने हैदराबाद को मुश्किलों से उभारने का काम किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने मैदान पर आते ही तेजी से रन बनाने शुरु किए और महज़ 21 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। राहुल ने अपने पारी के दौरान बेहद ही खूबसूरत शॉट खेले, जिनमें से एक बेहद ही शानदार था जो कि केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती के ओवर में देखने को मिला।

Advertisement

ये घटना सनराइजर्स हैदराबाद के 8वें ओवर की है। यह ओवर वरुण चक्रवर्ती करने आए थे। इस ओवर की तीसरी बॉल पर राहुल त्रिपाठी ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया और मिस्ट्री स्पिनर के ओवर की बॉल पर घुटने पर बैठकर 96 मीटर का छक्का लगाया। इस दौरान मज़े की बात यह रही कि राहुल त्रिपाठी शॉट खेलने के बाद बॉल को बाउंड्री के बाहर जाता देखने तक अपने बेहद ही खूबसूरत पोज़ में नज़र आए। यहीं कारण है फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि इस ओवर में राहुल ने वरुण चक्रवर्ती के ओवर में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए पांच बॉल पर 17 रन लूटे थे। वहीं उन्होंने अपनी पूरी पारी में 37 बॉल पर चार चौके और छह छक्के की मदद से 71 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार