इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार (12 मई) को वानखेड़े के मैदान मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने है। यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करके 61 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद करामाती खान यानी राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा और रोहित-ईशान दोनों को ही अपने एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। राशिद ने पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस की दुनिया हिलाकर रख दी। मुंबई इंडियंस की इनिंग के 7वें और अपने कोटे के दूसरे ओवर में राशिद ने पहले रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर लेग स्पिन गेंद डिलीवर करके स्लिप पर कैच आउट करवाया और फिर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने ईशान किशन का भी शिकार किया।

इस अफगानी गेंदबाज़ ने ईशान किशन को विकेट के सामने फंसाकर एलबीडब्ल्यू आउट किया था। बता दें कि गुजरात टाइटंस के लिए यह दोनों ही काफी बड़े विकेट थे, क्योंकि मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी मैदान पर तबाही मचा रही थी। रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर 29 रन ठोके थे, वहीं ईशान किशन ने 20 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी।

बात करें अगर राशिद खान की तो वानखेड़े के मैदान पर उन्होंने सिर्फ रोहित और ईशान को ही आउट नहीं किया, बल्कि नेहल वढेरा को भी 15 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। राशिद ने वानखेडे़ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार