Ravindra Jadeja: भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में डे नाइट टेस्ट खेला जा रहा है, जिसमें मेज़बान टीम काफी आगे नज़र आ रही है। इस मैच के तीसरे दिन अब भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी जलवे बिखरने शुरू कर दिए है और अपनी फिरकी के जाल में लंकाई टीम के सबसे दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

Advertisement

Pink Ball Test में भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 447 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच की पहली इनिंग में बल्ले से निराश करने के बाद रविंद्र जडेजा को बॉलिंग के दौरान भी कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी, लेकिन श्रीलंका की दूसरी इनिंग में अब जडेजा ने अपनी फिरकी का जादू बिखेर दिया है। दरअसल जडेजा ने श्रीलंकाई दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

यह घटना श्रीलंकाई पारी के 21वें ओवर की चौथी बॉल पर देखने को मिला। मैदान पर मैथ्यूज और करुणारत्ने की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। ऐसे में जडेजा ने मैथ्यूज को घूमती गेंदों के बीच ओवर की चौथी बॉल सीधी डिलीवर की, जिसे लंकाई बल्लेबाज़ बिल्कुल ही मिस कर बैठा। जिसके बाद जडेजा की यह बॉल मैथ्यूज के बैट और पैड के बीच में से निकलती हुई सीधा विकेटो पर जाकर लगी और मैथ्यूज को निराश पवेलियन लौटना पड़ा।

बता दें कि मोहाली टेस्ट में रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के हीरो रहे थे। जडेजा ने उस मैच में बल्लेबाज़ी करते हुए 175 रन बनाने के बाद बॉल के साथ श्रीलंका के 9 खिलाड़ियों का शिकार किया था। बात करें अगर दूसरे टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने पांच विकेटों के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। यहां से भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ छह विकेटों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार