Richa Ghosh Catch Video: भारतीय महिला टीम (India Women's Cricket Team) की युवा खिलाड़ी ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट (ENG-W vs IND-W One off Test) के तीसरे दिन अपनी बैटिंग और फील्डिंग दोनों से ही धमाल मचाकर फैंस का दिल जीता। उन्होंने पहले एक तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और फिर सिली पॉइंट पर मैडी विलियर्स (Mady Villiers) का हैरतअंगेज लिया। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ऋचा का ये कैच इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 37वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय टीीम के लिए ये ओवर अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ स्नेह राणा करने आईं थी जिनकी छठी गेंद पर मैड विलियर्स ने ड्राइव शॉट खेलकर रन बटोरने की कोशिश की।
यहां पर ही मैडी से गलती हुई और उन्होंने सीधा सिली पॉइंट पर तैनात ऋचा घोष की तरफ शॉट खेल दिया। ऋचा, इंग्लिश बैटर के बेहद ही करीब खड़ी थी और ऐसे ही किसी मौके के इंतज़ार में थी। तो फिर होना क्या था, ऋचा ने अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया और पलक झलते ही कैच लपक लिया।
इतना ही था कि एक तरह टीम इंडिया के खेमे में सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, वहीं दूसरी तरह मैडी ग्रीन को खुद की आंखों पर ही यकीन नहीं हुआ और वो पूरी तरह शॉक दिखी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि मैडी विलियर्स इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में 63 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुईं। बात करें अगर ऋचा घोष की तो उन्होंने भारत की दूसरी इनिंग में 52 गेंदों पर नाबाद 50 रन ठोके थे। पहली इनिंग में वो 12 गेंदों पर 13 रन करके आउट हो गई थी।
ध्यान दें कि लॉर्ड्स टेस्ट पर टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 130 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी है। यानी यहां से भारत को लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 4 विकेट की दरकार है। दूसरी तरफ इंग्लैंड को ऐसा करने के लिए अभी भी 327 रनों का बड़ा स्कोर बनाना होगा।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर।