Rishabh Pant 102 Meters Six Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 153 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर 128 रन बनाए। इसी बीच ऋषभ पंत ने काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) को भी आईना दिखाया और उन्हें 102 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का मारा।

स्टेडियम के बाहर गिरी बॉल: ऋषभ पंत का धमाकेदार छक्का भारत की पारी के 131वें ओवर में देखने को मिला। ऋषब पंत मैदान पर पूरी तरह अपने पैर जमा चुके थे और अब छक्के चौके लगाकर तेजी से रन बनाने के मूड में थे। इसी मौके पर उन्होंने 6 फीट 8 इंच लंबे काइल जेमीसन को टारगेट किया।

पंत ने जेमीसन की पहली गेंद एक फाइन लेग की तरफ चौका मारा और फिर अगली ही गेंद पर अपनी भुजाओं की ताकत दिखाकर लॉन्ग ऑन पर 102 मीटर लंबा छक्का लगाया। ये गेंद स्टेडियम के बाहर गिरी थी। पंत की पावर देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान थे। आप नीचे पंत के मॉन्स्टर सिक्स का वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने 720/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की और न्यूजीलैंड पर 352 रनों की बढ़त बनाई। मेजबान टीम पहली पारी में 368 रनों पर ऑल आउट हुई थी।

ध्यान दें कि चौथे दिन के खेल के अंत तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट खोकर 119 रन जोड़े हैं। वो भारत के स्कोर से अभी भी 233 रन पीछे हैं। मैदान पर डेवोन कॉनवे (137 गेंदों पर 59 रन) और रचिन रविंद्र (72 गेंदों पर 27 रन) मौजूद हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार