इंडिया और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बीते बुधवार (7 अगस्त) को आर प्रेदमासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया था जहां इंडियन टीम को 110 रनों से बेहद बुरी हाल का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल (KL Rahul) की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी जो कि अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग दोनों से ही बुरी तरह फ्लॉप हुए। उन्होंने विकेट के पीछे आसान से मौके गंवाए जिस वजह से अब उनकी खूब ट्रोलिंग हो रही है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बेहद आसान स्टंपिंग मिस करते नज़र आ रहे हैं। ये घटना कुलदीप यादव के ओवर में घटी थी। उन्होंने महेश थीक्षाना को फंसा लिया था, लेकिन इसके बाद विकेट के पीछे ऋषभ पंत गलती कर बैठे।

Advertisement

उन्होंने स्टंप पर रखे बेल्स गिराने में इतना समय लिया कि क्रीज के काफी दूर खड़े महेश थीक्षाना एक बार फिर वापस अपना बैट क्रीज के अंदर तक ले गए। यही वजह है पंत पर फैंस भड़क गए हैं। कई यूजर्स ने उनका ये वीडियो अपने एक्स अकाउंट से साझा करके उनकी क्लास लगाई है। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि ऋषभ पंत ओवरस्मार्ट बनने के चक्कर में ये आसान सा स्टंप नहीं कर पाए।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने लंबे समय के बाद वनडे इंटरनेशनल में वापसी की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेलने से पहले साल 2022 में अपना आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। श्रीलंका के खिलाफ वो नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे और सिर्फ 9 बॉल खेलकर 6 रन बनाकर महेश थीक्षाना की बॉल पर स्टंप आउट हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार