Rovman Powell 102M Six Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार, 04 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के तूफानी बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 27 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 73 रन ठोके। गौरतलब है कि इसी बीच रोवमैन पॉवेल ने विपक्षी तेज गेंदबाज़ अमशी डी सिल्वा (Amshi de Silva) को 102 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, रोवमैन पॉवेल का ये मॉन्स्टर छक्का लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला। यहां अमशी डी सिल्वा टेक्सास सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और लॉन्ग ऑन की तरफ बेहद ही बड़ा छक्का लगाया।

Advertisement

ध्यान दें कि यहां पॉवेल के बैट से टकराने के बाद गेंद 335 फ़ीट ऊपर आसमान में गई और 102 मीटर दूर जाकर गिरी। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अमशी ने पॉवेल को बोल्ड करके आउट किया।

ऐसा रहा मैच का हाल: MLC के इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर टेक्सास सुपर किंग्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। TSK के लिए सलामी बल्लेबाज़ साईतेजा मुक्कामाला ने 55 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए रोवमैन पॉवेल ने 27 गेंदों पर 73 रन ठोके, वहीं कॉलिन मुनरो ने भी 42 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम LAKR की टीम ने 18.4 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार