PSL 2023: टी20 फॉर्मेट में कैरेबियाई खिलाड़ियों ने खूब शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के प्लेयर्स फटाफट फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में भी कई कैरेबियाई खिलाड़ी जलवे बिखेर रहे हैं। PSL 2023 के 9वें मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। यहां रोवमैन पॉवेल ने 156.52 की स्ट्राइक रेट से 36 रनों की पारी खेली। इसी बीच उनका सामना साथी खिलाड़ी ओडियन स्मिथ के साथ भी हुआ और उन्होंने एक शानदार छक्का जड़कर ओडियन स्मिथ को अपना जलवा दिखाया।

Advertisement

यह घटना पेशावर जलामी की पारी के 12वें ओवर में घटी। मैदान पर जेम्स नीशम और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाज़ी कर रहे थे। रोवमैन पॉवेल सेट हो चुके थे और बड़े शॉट्स खेलने के मूड में थे। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने ऐसा ही किया। ओडियन स्मिथ ने यह गेंद 133.5 kph की स्पीड पर डिलीवर की थी, लेकिन इसका फायदा पॉवेल ने लिया और स्टाइलिश अंदाज में छक्का जड़कर मैदान के बाहर गेंद को पहुंचाया। इस दौरान पॉवेल कुछ देर अपना पोज होल्ड करते नजर आए।

Advertisement

जहां एक तरफ रोवमैन पॉवेल ने 23 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ ओडियन स्मिथ ने भी बल्ले से कुछ बड़े शॉट्स खेले। ओडियन ने 12 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन ठोके थे। हालांकि गेंदबाज़ी के दौरान वह काफी मंहगे साबित हुए और उन्होंने 2 ओवर में 27 रन लुटा दिये। ओडियन का इकोनॉमी रेट 13.50 का रहा।

यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम कराची में खेला गया था जहां सिर्फ ओडियन ने ही नहीं बल्कि क्वेटा के दूसरे गेंदबाज़ों ने खूब रन लुटाए। मुहम्मद नवाज (13.71), कैस अहमद (10.25), और ओडियन स्मिथ (13.50) ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए, लेकिन इसी बीच नसीम शाह ने अपने कोटे के चार ओवर में महज 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मोहम्मद हसनैन टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके बावजूद यह मैच पेशावर ने 4 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार