Sahan Arachchige Catch Video: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल भारत-श्रीलंका (IND vs Sl Semi Final) के बीच बुधवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था। इस मुकाबले में लंकाई कप्तान सहन अराचिगे (Sahan Arachchige) ने शिवम दुबे (Shivam Dube) का फ्लाइंग कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सहन अराचिगे ने उड़कर पकड़ा कैच: ये घटना भारतीय पारी के 19वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए थरिंदु रत्नायके गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने कवर की तरफ जोरदार ड्राइव शॉट खेला। दुबे के बैट से बॉल टकराने के बाद गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी। पहली नज़र में सभी को लगा कि शिवम दुबे को आराम से बाउंड्री मिल जाएगी, लेकिन तभी अराचिगे ने करिश्मे को अंजाम दिया।

लंकाई कप्तान कवर की पॉजिशन पर ही तैनात थे और उन्होंने गेंद को हवा में देखकर गज़ब की फुर्ती दिखाई। उन्होंने अपनी बाईं ओर डाइव किया और आखिरी मौके पर हवा में गेंद को लपक लिया। जब उन्होंने ये कैच पकड़ा तब वो पूरी तरह हवा में थे। ये एक सुपरमैन स्टाइल फ्लाइंग कैच था। आप नीचे इसका वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में शिवम दुबे 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ सहान अराचिगे ने शिवम दुबे का कमाल का कैच लेने के अलावा 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। हालांकि वो अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

मैच का हाल: एशियन गेम्स का दूसरा सेमीफाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था जहां श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर ईशान किशन का तूफान देखने को मिला जिन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 45 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तो ऐसे टीम इंडिया ने ये मुकाबला 124 रनों से जीता और टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया। अब भारत की टक्कर गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से होगी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार