Rohit Sharma Vs Sandeep Sharma In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 13वां मुकाबला बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज़ संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने तीन ओवर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सिर्फ 26 रन देकर उनके 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने रोहित को कोई रन नहीं दिया और फिर तीसरी गेंद पर एक यॉर्कर से सरप्राइज करके LBW कर दिया।

Advertisement

खास बात ये है कि इस दौरान रोहित पूरी तरह भौचक्के रह गए और लेप शॉट खेलने की कोशिश में जमीन पर ही गिर पड़े। IPL ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

जान लें कि हिटमैन रोहित शर्मा एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट में भी 7,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि ये भी सच है कि जब-जब रोहित का सामना संदीप शर्मा से होता है उनकी सारी शाणागिरी धरी की धरी रह जाती है और वो एक-एक रन के लिए तरस जाते हैं। शायद आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रोहित ने संदीप के सामने आईपीएल में अब तक 13 इनिंग की 47 गेंदों पर सिर्फ 38 रन बनाए हैं। इस दौरन वो 6 बार आउट होकर पवेलियन लौटे हैं।

आईपीएल में संदीप शर्मा के सामने रोहित शर्मा के आंकड़ें

  • इनिंग - 13
  • रन: 38
  • बॉल: 47
  • विकेट: 6
  • औसत: 6.33
  • स्ट्राइक रेट: 80.85
  • डॉट बॉल: 30
Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत हासिल करने के लिए 11 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम अपने 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर भी पहला पायदान हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार