भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 4th Test) के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने एक बवाल कैच पकड़कर सभी फैंस का दिल जीत लिया। सरफराज ने कुलदीप (Kuldeep Yadav) की गेंद पर टॉम हॉर्टले (Tom Hartley) का कैच पकड़कर इंडियन टीम को सफलता दिलवाई और अब इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

सरफराज का ये अद्भूत कैच इंग्लिश टीम के 40वें ओवर में देखने को मिला। टॉम हार्टले अपनी टीम की इनिंग को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच वो कुलदीप यादव के सामने गलती कर बैठे। उन्होंने घुटने पर बैठकर भारतीय स्पिनर को बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया था।

Advertisement

इसी बीच वो बॉल को बैट से मिडिल नहीं कर सके और डीप मिड ऑन पर सरफराज को कैच दे बैठे। सरफराज ने जब गेंद को हवा में देखा था तब उन्होंने एक दौड़ लगाने के बाद सामने की तरह डाइव करके कैच लपका। सरफराज का कैच देखने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज़ कुलदीप यादव तक झूम उठे थे और जश्न मानते कैमरे में कैद हुए।

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि इंडियन टीम ने अपनी पहली इनिंग में 353 रन बनाए थे जिसके बाद मेजबान टीम भारत 307 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लिश टीम भारत से 46 रन आगे थी, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच में टीम की वापसी करवाई और अंग्रेजों को महज 145 रनों पर दूसरी इनिंग में ऑलआउट कर दिया। यहां से अब ये मैच जीतने के लिए भारतीय टीम को 191 रन बनाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार