आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान में एक ट्राई-नेशन सीरीज खेली जा रही है जिसमें बीते बुधवार, 12 फरवरी को तीसरा ODI पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच कराची में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी सऊद शकील और कामरान गुलाम विपक्षी कप्तान टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद बेहद घटिया सेलिब्रेशन करते हुए बदतमीजी करते कैमरे में कैद हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 29वें ओवर में घटी। टेम्बा बावुमा और मैथ्यू ब्रीत्जके की जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ी की कमर तोड़ दी थी और वो दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी कर चुके थे। मेजबान टीम के गेंदबाज़ बेबस दिख रहे थे कि इसी बीच टेम्बा बावुमा और ब्रीत्जके के बीच तालमेल में थोड़ी गड़बड़ हो गई।

Advertisement

यहां साउथ अफ्रीकी कप्तान ने मोहम्मद हसनैन के ओवर की पांचवीं बॉल पर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ शॉट खेलकर एक रन चुराने की कोशिश की थी जिसके दौरान गेंद सऊद शकील की तरफ गई और उन्होंने एक डायरेक्ट हिट करके टेम्बा बावुमा को रन आउट कर दिया। विपक्षी कप्तान को ऐसे आउट करके मानो पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशी से पागल हो गए। एक तरफ से कामरान गुलाम दौड़ते हुए बावुमा के पास और उनका रास्ता रोकते हुए एग्रेसिव सेलिब्रेशन करने लगे, वहीं दूसरी तरफ से सऊद शकील ने भी ऐसा ही किया।

ये सब होता देख एक समय को टेम्बा बावुमा भी पवेलियन जाते समय बेबस दिखे और वहां रुक गए और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ये घटिया हरकत करने के लिए पूरा समय दिया। यही वजह है सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इन दोनों ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्रिकेट फैंस लताड़ लगा रहे हैं। गौरतलब है कि बावुमा ने 96 बॉल पर 82 रनों की पारी खेली। अगर वो रन आउट नहीं होते तो वो एक शानदार सेंचुरी ठोक सकते थे।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कराची में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए आगा सलमान (134) और मोहम्मद रिज़वान (122) ने शतकीय पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 49 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार