Shafali Verma Bowled Muneeba Ali Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) वैसे तो एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ हैं, लेकिन वो मौका मिलने पर अपनी गेंदबाज़ी से भी विपक्षी टीम को सदमा देने का दम रखती हैं। गौरतलब है कि बीते शनिवार, 05 सितंबर को भी ऐसा ही देखने को मिला और शेफाली ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मुनीबा अली (Muneeba Ali) को आउट करके पवेलियन भेजा।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तान की पारी के 5वें ओवर में घटी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली को अपने तीसरे गेंदबाज़ के तौर पर इस्तेमाल किया था, जिन्हें सामने देखकर मुनीबा अली थोड़ा तनावमुक्त हो गई। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को लगा कि शेफाली एक पार्ट टाइम गेंदबाज़ हैं, जिन्हें वो आसानी से टारगेट कर सकती हैं।

ऐसे में मुनीबा ने शेफाली की दूसरी ही गेंद को टारगेट किया और उन्हें लॉन्ग-ऑन की तरफ चौका मार दिया। मुनीबा में आत्मविश्वास बढ़ चुका था और इसी कारण वो अगली ही गेंद एक बड़ी गलती कर बैठी। दरअसल, शेफाली ने अपना तीसरा बॉल स्टंप्स को टारगेट करके डिलीवर किया, जिस पर मुनीबा ने स्टंप्स छोड़कर शॉट खेलने की कोशिश की। ध्यान दें यहां वो गेंद को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाई और आखिरी में बोल्ड हो गईं।

शेफाली की गेंद पर आउट होने के बाद मुनीबा अली का चेहरा देखने लायक था। उनके होश उड़ चुके थे और आंखें खुली की खुली रह गईं थी। वो 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुईं। दूसरी तरफ शेफाली झूम उठी और उन्होंने भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मनाया। शेफाली ने 3 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट झटका। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद वो 18.1 ओवर में ही मैदान पर टिक पाए और महज़ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। पाकिस्तान के 9 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। श्री चरणी-प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट झटके। वहीं दीप्ति शर्मा ने दो विकेट और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद भारतीय टीम ने महज़ 8.4 ओवर में 56 रनों का लक्ष्य हासिल किया और बेहद ही आसानी से 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने ग्रुप-ए में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर फिनिश किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार