Shafali Verma Catch: वुमेंस आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रनों के अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, जब वह फील्डिंग करने मैदान पर आईं तब उन्होंने एक ऐसा गजब कैच पकड़ा जिसे देखकर विपक्षी टीम की बैटर सोफी डिवाइन के होश उड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, यह घटना आरसीबी की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। कप्तान मेग लैनिंग ने एलिसा कैप्सी को गेंद सौंपी थी। स्पिनर को देखकर सोफी डिवाइन ने आक्रमक शॉट खेलकर रन बटोरने चाहे। पहली ही गेंद पर डिवाइन ने आगे बढ़कर शॉट लगाया। बैट से कनेक्ट होने के बाद गेंद मिड ऑन की तरफ गई जहां शेफाली वर्मा ने चुस्ती फुर्ती दिखाकर बाईं ओर कूदते हुए गेंद को लपक लिया।

Advertisement

सोफी डिवाइन यह कैच देखकर चकित रह गई। वह पूरी तरह हैरान थी, वहीं दूसरी तरफ उनके मन में यह शंका थी कि शायद शेफाली ने कैच सही तरीके से नहीं पकड़ा। वह मैदान पर अपनी साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना से चर्चा करती नज़र आई। ग्राउंड अंपायर के लिए भी फैसला कठिन था, ऐसे में थर्ड अंपायर की मदद ली गई।

बिग स्क्रीन पर घटना का रिप्ले देखा गया जिसके बाद यह साफ हो गया कि शेफाली ने कैच को पकड़ते समय अपने हाथों को नीचे रखा था, यानी यह कैच बिल्कुल सही थी। इसके बाद सोफी डिवाइन ने ग्राउंड छोड़ा। डिवाइन 14 रन बनाकर आउट हुई। बता दें कि इस मैच में शेफाली को गेंदबाज़ी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह सही मायनों में एक 3D प्लेयर हैं। वह ज्यादा गेंदबाज़ी नहीं करती, लेकिन इसके बावजूद शेफाली के नाम टी20 क्रिकेट में 6 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार