एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के सीनियर ऑलराउंडर शोएब मलिक ने एक ट्वीट करते हुए सेलेक्टर्स को कटघरे में खड़ा किया था। शोएब मलिक ने ट्विटर कर लिखा, 'कब हम लोग दोस्ती, पसंद और नापसंद की परंपरा से बाहर आएंगे। अल्लाह हमेशा ईमानदार की मदद करता है।'

Advertisement

इस ट्वीट के जरिए सीधे तौर पर शोएब मलिक ने एशिया कप के लिए की गई टीम सेलेक्शन पर गहरे सवाल उठाए थे जिसका अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी खुलकर समर्थन किया है। शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात करते हुए पाकिस्तान टीम की पोल खोल दी।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिन खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा नहीं होना चाहिए था उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया। कुछ खिलाड़ी जो लंबे समय से टीम के साथ थे उन्हें पर्याप्त मौके नहीं दिए गए। कई खिलाड़ी हर टूर पर टीम के साथ थे, लेकिन वह सिर्फ बेंच पर ही बैठे रहे।' पूर्व क्रिकेटर ने सवाल करते हुए आगे कहा कि क्या आप खिलाड़ियों को सिर्फ डेली अलाउंस देने के लिए अपने साथ लेकर जाते थे।

बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ एक बार नहीं बल्कि लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा था। सुपर-4 स्टेज में भी श्रीलंका ने पाकिस्तान की बैटिंग को मामुली साबित करते हुए जीत दर्ज की थी और ऐसा ही टूर्नामेंट के फाइनल में भी देखने को मिला। पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर टीम के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता नज़र आ रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार