Shai Hope Unlucky Dismissal Video: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (WI vs SL 2nd Test) एंटीगुआ के विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था जहां कैरेबियाई दिग्गज बल्लेबाज़ शाई होप (Shai Hope) ने 243 गेंदों पर 112 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि उन्हें बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो बड़ा दोहरा शतक बनाने वाले हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें किस्मत से धोखा मिला और वो अनलकी तरीके से स्टंप आउट हो गए।

Advertisement

ये घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 134वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ सोनल दिनुषा करने आए थे जिसकी पहली उन्होंने लेग स्टंप के काफी बाहर डिलीवर की। यहां पर शाई होप ने गेंद को छोड़ने का फैसला किया जिसके बाद सोनल की वो बॉल होप के पैर के पीछे से विकेटकीपर की तरफ चली गई।

Advertisement

ध्यान दें कि यहां पर शाई होप को किस्मत से धोखा मिला। दरअसल, यहां विकेटकीपर कुसल मेंडिस भी गेंद को नहीं पकड़ पाए और वो बॉल उनके ग्लव्स से टकराकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। इस समय शाई होप का पैर क्रीज के बाहर था। तो इस तरह वो अनलकी तरीके से आउट हुए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया ये मुकाबला पांच दिन के खेल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में श्रीलंका ने अपनी पहली इनिंग में 549/9 और दूसरी इनिंग में 251/9 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग में 499 रन जोड़े और दूसरी इनिंग में बिना कोई विकेट खोकर 109 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस दो मैचों की सीरीज के नतीजे की तो वो मेजबान वेस्टइंडीज ने 1-0 से अपने नाम की है। कैरेबियाई टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को इनिंग और 217 रनों से हराकर ये कारनामा किया है। उन्होंने 23 साल का सूखा खत्म करके श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार