इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के लिए वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज कुछ खास नहीं हुआ है। इंग्लिश टीम का यह खतरनाक बल्लेबाज इंग्लैंड के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में बुरी तरह फेल हुआ। जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर भी लिविंगस्टोन अपने बल्ले से कमाल नहीं कर सके और पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए। लिविंगस्टोन की फॉर्म इंग्लैंड के लिए अब चिंता का विषय बन चुकी है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेला था जिसमें लिविंगस्टोन सिर्फ 22 गेंदों पर 20 रन ही बना सके थे। आज इंग्लैंड के सामने एक कमजूर टीम थी। इंग्लिश फैंस को उम्मीद थी कि एक मजबूत शुरुआत मिलने के बाद लिविंगस्टोन मैदान पर आकर तबाही मचा देंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। लिविंगस्टोन जो रूट के आउट होने के बाद मैदान पर आए और आते ही वापस भी लौट गए।

Advertisement

दरअसल, शोरफुल ने लिविंगस्टोन को फंसाने के लिए एक कटर गेंद का इस्तेमाल किया था। इसके लिए इंग्लिश खिलाड़ी बिल्कुल भी तैयार नहीं था। मैदान पर यह देखने को भी मिला। लिविंगस्टोन बुरी तरह चकमा खा गए और देखते ही देखते गेंद उन्हें क्रॉस करते हुए सीधा ऑफ स्टंप से जा टकराई। इस तरह लिविंगस्टोन की इनिंग का अंत हुआ।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि साल 2023 में लिविंगस्टोन का ओडीआई रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए लगभग 41 की औसत और 107 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं। लेकिन भारत में लिविंगस्टोन के यह आंकड़ें बेहद खराब हैं। यह इंग्लिश खिलाड़ी भारत में ओडीआई फॉर्मेट में सिर्फ 27 की औसत रखता है और यहां सिर्फ 83 रन ही बना सका है। यही वजह है इंग्लिश टीम को अब लिविंगस्टोन के नाम पर विचार करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार