Shubman Gill Dance Video: वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पांचवें दिन शुभमन गिल (Shubman Gill) का एक अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने DRS लेकर अंपायर का फैसला बदला और फिर नाच-नाचकर मैदान पर जश्न मनाया। फैंस को गिल के सेलिब्रेशन का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।

ये नज़ारा न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 77वें ओवर में देखने को मिला। अंशुल कंबोज की गेंद पर टॉम ब्लेंडल ने गलती करके अपने बैट का बाहरी किनारा लगा दिया था। इसके बाद गेंद सीधा विकेटकीपर ऋषभ पंत की तरफ गई और उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ लिया। ऐसे में टीम इंडिया ने अंपायर से ब्लेंडल के आउट की अपील की।

यहां मैदानी अंपायर ने भारतीय टीम की अपील को नज़रअंदाज किया और ब्लेंडर को आउट नहीं दिया। इसी बीच पर Indian Captain शुभमन गिल ने DRS लिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने घटना की जांच की और ब्लेंडर को आउट पाया। यही वज़ह है शुभमन गिल खुशी से झूम उठे। वो इतना खुश थे कि नाच-नाचकर जश्न मनाने लगे। आप नीचे शुभमन गिल के सेलिब्रेशन का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने की कगार पर खड़ा है। न्यूजीलैंड ने आखिरी दो दिन मजबूती से बैटिंग की है। वो अपनी दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 107 ओवर खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना चुके हैं। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी में 720/9 के स्कोर पर घोषित की थी।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार