गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल आईपीएल 2023 में रन मशीन बने हुए हैं। एक बार फिर गिल के बल्ले से रनों का सैलाब देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में 60 गेंदों पर 215 की स्ट्राइक रेट से तूफानी शतकीय (129 रनों) पारी खेली। गिल की पारी के दौरान उनके बैट से 10 छक्के देखने को मिले। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा हैरतअंगेज छक्का जड़ा जिसे देखकर हिटमैन रोहित शर्मा के भी होश उड़ गए।

Advertisement

शुभमन गिल ने यह छक्का कैमरून ग्रीन के खिलाफ लगाया था। ग्रीन मुंबई इंडियंस के लिए 15वां ओवर करने आए थे। गिल अपना शतक पूरा कर चुके थे और अब बेहद आक्रमक नज़र आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने ग्रीन के ओवर की पांचवीं गेंद पर आगे बढ़कर वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा। गिल का यह छक्का देखकर कमेंटेटर से लेकर गेंदबाज़ और विपक्षी कप्तान रोहित शर्मा तक के तोते उड़ गए।

Advertisement

हिटमैन का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ जिसमें वह हैरान परेशान नज़र आए। ग्रीन के ओवर से शुभमन गिल ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 19 रन बटोरे थे। बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ बेहद महंगे साबित हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले गन गेंदबाज़ आकाश मधवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर में महज 1 सफलता हासिल करके 52 रन खर्चे।

इतना ही नहीं, क्रिस जॉर्डन ने 4 ओवर में 56 रन लुटाए। वहीं पीयूष चावला ने 3 ओवर में एक विकेट चटकाकर 45 रन खर्चे। कैमरून ग्रीन ने 3 ओवर में 35 रन वहीं जेसन बेहरेनडोर्फ ने 4 ओवर में 28 रन दिये। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 20 ओवर में 233 रन बनाए हैं। अब यहां से मुंबई इंडियंस को यह मैच अपने नाम करने के लिए 20 ओवर में 234 रन बनाने होंगे।

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर 7 चौके और 10 छक्के लगाकर 129 रनों पारी खेली। यहां शतक ठोककर शुभमन गिल आईपीएल इतिहास के वह तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं जिन्होंने विराट कोहली और जोस बटलर के बाद आईपीएल के एक सीजन ने 800 या 800 से ज्यादा रन बनाए। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल। 

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प 

गुजरात टाइटंस के विकल्प- जोशुआ लिटिल, श्रीकर भरत, ओडियन स्मिथ, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शिवम मावी। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के विकल्प- रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, संदीप वारियर, राघव गोयल। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार