Sidra Ameen Catch: श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) खेल जा रहा है जिसमें बीते मंगलवार (23 जुलाई) पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में यूएई को एकतरफा 10 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। इसी बीच टीम की अनुभवी खिलाड़ी सिद्रा अमीन ने बाउंड्री पर करिश्मा किया और ड्राइव करते हुए एक बेहद ही गज़ब कैच पकड़ा। ये कैच पाकिस्तानी फैंस का दिल जीतने वाला है।

Advertisement

सिद्रा अमीन का ये बवाल कैच यूएई की इनिंग के 9वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान के लिए ये ओवर नाशरा संधू कर रही थीं, वहीं उनके सामने रिनिथा राजिथ मौजूद थी। यहां नाशरा की बॉल पर रिनिथा ने डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेला था जिसे देखकर सिद्रा अमीन ने तेजी से दौड़ लगाई।

Advertisement

सिद्रा लॉन्ग ऑन पर तैनात थी और उन्होंने वहां से दौड़कर बाउंड्री पर मिड विकेट की तरफ जाकर ये कैच लपका। इस दौरान उन्होंने डाइव भी लगाई और इसके बावजूद गेंद को हाथ से झटकने नहीं दिया। ये एक करिश्माई कैच से कम नहीं था क्योंकि बाउंड्री पर कैच को लपकते समय जो कुछ भी हुआ वो काफी कम में हुआ। यही वजह है अब इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि ये वीडियो पाकिस्तानी फैंस जरूर बार-बार देखना पसंद करेंगे।

सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तानी टीम

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने यूएई को 10 विकेट से हराकर ये मैच जीता जो कि टूर्नामेंट में उनकी दूसरी जीत थी और इसी के साथ अब उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। ये भी जान लीजिए कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तानी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। भारत ने ग्रुप ए में अपने सभी यानी तीनों ही मैच जीते, वहीं पाकिस्तान ने 3 में से 2 मैच जीतकर ये कारनामा किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार