ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने रविवार, 15 नवंबर को एडिलेड वनडे (AUS vs ENG 2nd ODI) में इंग्लिश ओपनर बैटर टॉम बैंटन (Tom Banton) के सिर पर खतरनाक बाउंसर मारा। ये गेंद इतना खतरनाक था कि बैंटन के हेलमेट का पिछला हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर गया। इस डेडली बाउंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर में घटी। टॉम बैंटन समय लेकर बैटिंग कर रहे थे। इसी बीच स्पेंसर जॉनसन ने उन्हें बाउंसर डिलीवर करके सरप्राइज किया। स्पेंसर ने ये बॉल 137.9 kph की रफ्तार से फेंका था। इस पर बैंटन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश में गलती की।
बैंटन बॉल को बैट से कनेक्ट करने में पूरी तरह नाकाम हुए। ऐसे में होना क्या था। वो सनसनाती गेंद सीधा बल्लेबाज़ के हेलमेट से टकराई। ये इम्पैक्ट इतना तेज था कि हेलमेट के पीछे लगा गार्ड हेलमेट से ही अलग हो गया और दूर जाकर गिरा। अगर बैंटन के हेलमेट पर गार्ड नहीं होता तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
गौरतलब है कि स्पेंसर के बाउंसर ने बैंटन की आंखें खोल दी। इसके बाद बैंटन विपक्षी गेंदबाज़ों पर कहर बनकर बरसे। बैंटन ने 99 गेंद बल्लेबाज़ी की और 12 चौके 4 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 121 रन बनाए। बात करें स्पेंसर जॉनसन की तो उन्होंने 8 ओवर गेंदबाज़ी की और 61 रन देकर 1 विकेट लिया।
मैच का हाल: टॉम बैंटन की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने अपनी पारी के 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 355 रन बनाए। ये वनडे क्रिकेट इतिहास में एडिलेड के मैदान पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा ये इंग्लैंड के लिए भी ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि यहां से मेजबान टीम एडिलेड वनडे जीत पाती है या नहीं।
दोनों टीमें
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, राइली मेरेडिथ।