आईपीएल 2022 का 21वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी थी, जिसके बाद सभी की निगाहें टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल पर बनी हुई थी लेकिन इस बार ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ कुछ खास कर नहीं सका और भुवनेश्वर की बॉल पर राहुल त्रिपाठी के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौट गया।

Advertisement

शुभमन गिल ने अपनी इनिंग के दौरान नौ बाल का सामना करते हुए सिर्फ सात बनाए। हालांकि जिस तरह से वह आउट हुए उसका सबसे ज्यादा क्रेडिट राहुल त्रिपाठी को ही जाना चाहिए। दरअसल इस खिलाड़ी ने शुभमन गिल के करारे शॉट को सर्कल के अंदर कवर्स की तरफ फील्डिंग करते हुए हवा में डाइव मारकर एक हाथ से पकड़ा था, जिस वज़ह से अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि शुभमन गिल के आउट होने से पहले सब कुछ गुजरात टाइटंस के फेवर में ही जा रहा था। गुजरात की टीम ने शुरुआत दो ओवरों में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए थे। इसी बीच एसआरएच के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अपनी खराब लाइन लेंथ के कारण पहले ही ओवर में 16 रन लुटाएं थे।

गौरतलब है कि शुभमन गिल का विकेट सनराइजर्स के लिए बेहद ही जरुरी था, क्योंकि यह बल्लेबाज़ टूर्नामेंट में अब तक काफी शानदार फॉर्म में नज़र आया है। बात करें अगर मैच की तो खबर लिखे जाने तक गुजरात टाइटंस की टीम ने 12 ओवर तक तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार