महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार(13 अक्टूबर) को श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को रोमांच से भरे मुकाबले में 1 रन से हराकर शानदार जीत प्राप्त की। यह मैच जीतकर श्रीलंका ने टूर्नामेंट के फाइनल की टिकट पक्की कर ली है और अब वह शनिवार को भारत के साथ खिताब हासिल करने के लिए भिड़ती नज़र आएगी। लेकिन इससे पहले श्रीलंकाई टीम से जुड़ा एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है। दरअसल, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद श्रीलंका की टीम ने मैदान पर जमकर ठुमके लगाए थे, अब इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

टीम के सेलिब्रेशन का वीडियो खुद श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में टीम की कई खिलाड़ी मैच के खत्म होने के बाद मैदान पर खुशी से थिरकती नज़र आ रही हैं। बता दें कि इस लंकाई टीम के डांस सेलिब्रेशन को क्रिकेट फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। यही वज़ह है यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका की पुरुष टीम ने भी एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को रोमांचक मैच में धूल चटाकर टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका ने एक बार नहीं बल्कि लगातार दो बार पाकिस्तान की तगड़ी टीम को हराया था। एशिया कप 2022 की विजेता टीम श्रीलंका(पुरुष टीम) ही बनी थी।

फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत: बता दें कि श्रीलंका से पहले भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया था। इस टूर्नामेंट में भारत अब तक सिर्फ एक मुकाबला हारा है। ब्लू आर्मी ने 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं श्रीलंका की टीम 6 में से 4 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। ऐसे में टूर्नामेंट का आखिरी गेम काफी रोमांचक हो सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार