भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक खास इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके रिश्तें की जिक्र किया।

Advertisement

जब रैना से यह पूछा गया है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें कभी फटकार लगाई है? इसका जवाब देते हुए रैना ने कहा," बहुत बार हुआ होगा। कभी मैच खेले होंगे। कैच छूटा था कभी। उसने बोला फोकस रख, आ ,सकता है कैच स्लिप में। मैंने पहले ही बोला था साले आना वाला है। तो होता है कभी ना कभी एक कीपर जब आपको एक पोजीशन देता है, उसी बॉल पे उसने सोचा, उसी बॉल पे आया।"

Advertisement

सुरेश रैना ने  इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी का एक ऐसा डायलॉग बताया जो धोनी हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बोलते हैं। रैना ने कहा कि धोनी हमेशा यही बोलते थे कि एक मैच तब तक खत्म नहीं होता जब तक वो करीब ना पहुंच जाए।

रैना ने कहा,"उनका सबसे बढ़िया डायलॉग है कि जब तक खत्म नहीं हो मैच, जब तक खत्म नहीं हो। तो आपको वहां रुकना होता था। और आपको पूरा विश्वास के साथ खेलना है, पूरा कोशिश करना है कि जब तक मैच खत्म नहीं हो जब तक खत्म नहीं हो।"

रैना और धोनी दोनों ही आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार