भारतीय टीम के 'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने अजीबोगरीब शॉट से मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाते हैं। बीते शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, आईपीएल का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया था जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 13 बॉल पर 26 रनों की एक छोटी लेकिन, तूफानी पारी खेली। इसी बीच फैंस को सूर्यकुमार यादव स्पेशल 'सुपला शॉट' देखने को मिला जो कि और भी ज्यादा खास था।

Advertisement

एक हाथ से जड़ा 'सुपला शॉट'

Advertisement

सूर्यकुमार यादव का ये खास शॉट मुंबई इंडियंस की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर खलील अहमद कर रहे थे। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद एक स्लोअर बॉल फैंकी थी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग की तरफ सुपला शॉट खेलते हुए एक हाथ से ही जबरदस्त छक्का लगा दिया।

यहां खलील ने ऑफ साइड पर ऑफ-कटर डिलीवर करके सूर्यकुमार यादव को फंसाना चाहा था, लेकिन सूर्या ने ऑफ साइड की बॉल को भी सुपला शॉट खेल दिया। जब उन्होंने ये शॉट मारा तब उनका एक हाथ बैट से छूट गया था। हालांकि इसके बावजूद बैट और बॉल इस कदर कनेक्ट हुए थे कि ये बॉल सीधा बाउंड्री के बाहर जाकर गिरा। यही वजह है हर कोई सुपला शॉट की खूब तारीफ कर रहा है।

मुंबई इंडियंस को मिली हार

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में जेक फ्रेजर मैक्गर्क (84), ट्रिस्टन स्टब्स (48), और शाई होप (41) की पारी के दम पर 257 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा (63), हार्दिक पांड्या (46), और टिम डेविड (37) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 20 ओवर तक 247 रन ही जोड़ सकी और अंत में ये मैच 10 रनों से गंवा बैठी। सीजन में ये मुंबई इंडियंस की छठी हार है और वो पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार