Tilak Varma And Jamie Overton Fight Video: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कैप्टेंसी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने बीते गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेडे़ के मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 103 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब MI के बैटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) और CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) आपस में बुरी तरह भिड़ गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। यहां जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद उन्होंने एक स्लोअर बॉल फेंकी। तिलक वर्मा भी जेमी की ऐसी किसी भी बॉल के लिए तैयार थे और उन्होंने मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर दो रन लेने के लिए दौड़ लगा दी।

Advertisement

उन्होंने एक रन आसानी से पूरा कर लिया था, लेकिन वो जैसे ही दूसरा रन लेने के लिए दौड़े, उनके साथी सूर्यकुमार यादव ने फील्डर को देखकर रन लेने से मना कर दिया। इसी के बाद असली बवाल शुरू हुआ। यहां जेमी ने तिलक को छेड़ते हुए कहा है कि "तुम दूसरा रन लेने के लिए क्यों नहीं भागे?" जिसके जवाब में तिलक बोले, "क्या तुम्हें वहां फील्डर नहीं दिख रहा?" ऐसे ही इन दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि जेमी ओवरटन के इस ओवर में तिलक वर्मा ने उन्हें पहली ही गेंद से टारगेट किया था और शुरुआती तीन गेंदों पर दो बाउंड्री की मदद से 10 रन ठोक दिए थे। यही वज़ह है जेमी ओवरटन थोड़ा गुस्सा थे और आखिर में उनका गुस्सा मैदान पर भी देखने को मिला। बात करें अगर इनके प्रदर्शन की तो तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, वहीं जेमी ने 7 गेंदों पर 15 रन ठोके और फिर 2 ओवर गेंदबाज़ी करके 14 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 103 रन हराया है जिसके साथ ही अब वो पॉइंट्स टेबल पर सीधा पांचवीं पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक दर्ज हैं। बात करें अगर मुंबई इंडियंस की तो उन्होंने अपने शुरुआती 7 मैचों में से सिर्फ 2 जीते है और वो 4 अंकों के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं। पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है जिनके नाम 6 मैचों में 5 जीत के साथ पूरे 11 अंक दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार