इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में मंगलवार (8 अगस्त) को खेला गया था जिसमें इंडियन टीम ने सूर्यकुमार यादव (83) और तिलक वर्मा (49) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की। इंडियन टीम ने गुयाना में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी की है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कप्तान हार्दिक पांड्या को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इसका कारण है हार्दिक के द्वारा सिक्सर मारकर मैच को फिनिश करना।

Advertisement

जी हां, छक्का मारकर हार्दिक ने गेम का खत्म किया लेकिन इसके बावजूद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है और वह वजह है तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा ना हो पाना। दरअसल, इंडियन टीम को मैच जीतने के लिए 14 गेंदों पर सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी और वह 37 गेंदों  पर 49 रन बना चुके थे।

Advertisement

हार्दिक यह अच्छे से जानते थे कि तिलक अपनी फिफ्टी पूरी कर सकते हैं, लेकिन यहां हार्दिक ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोवमैन पॉवेल की गेंद पर छक्का जड़ लिया। मैच खत्म हो चुका था और तिलक वर्मा अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके जिस वजह से अब फैंस हार्दिक पर भड़क चुके हैं। सोशल मीडिया पर इंडियन फैंस पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे हैं और उनका पुराना वीडियो शेयर करके हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं।

बात करें अगर तिलक वर्मा की तो यह 20 वर्षीय खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा बिखेर रहा है। तिलक ने जहां तीसरे टी20 मुकाबले में 37 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 49 रन बनाए, वहीं वह अब तक इस टूर पर इंडियन टीम के लिए टी20 सीरीज में 68.50 की औसत से कुल 139 रन बना चुके हैं। तिलक के नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार