13 जनवरी। बीग बैश लीग 2019-20 के 33वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 63 रनों से हरा दिया। इस मैच के दौरान फील्डर अंपायर शॉन क्रेग के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसके फैन्स का दिल जीत लिया।

Advertisement

हुआ ये कि मैच के दौरान जब मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी में अंपायर शॉन क्रेग स्टंप पर बेल्स लगा रहे थे। बेल्स लगाने के बाद अंपायर शॉन क्रेग जब अपने स्थान पर जाने लगे तभी वो फिसल कर गिर गए।

Advertisement

शॉन क्रेग को फिसल कर गिरता देख कमेंटेटर काफी मौज लेते हुए नजर आए और ठहाका लगाकर हंसने लगे। वहीं अंपायर शॉन क्रेग भी खुद के गिरने पर मुस्कुराने लगे। इस मैच की यह घटना काफी चर्चित रही। आपको बता दें कि कमेंटेटर अंपायर का मजाक बनाते हुए कह रहे थे कि लगता है अंपायर शॉन क्रेग मूनवॉक करने की कोशिश कर रहे थे। 

आपको बता दें कि एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे जिसके जबाव में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम केवल 110 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम यह मैच 63 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार