आईपीएल 2022 का 70वां मुकाबला पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर जीत लिया है। इस मैच के दौरान पंजाब की टीम में शाहरुख खान को तीसरे नबंर पर बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला था, लेकिन वह ज्यादा रन नहीं बना सके। इसी दौरान उमरान मलिक और शाहरुख के बीच एक छोटी सी जंग भी देखने को मिली जिसमें उमरान मलिक ने बाज़ी मार ली। 

Advertisement

शाहरुख खान ने हैदराबाद के खिलाफ 2 चौके और एक छक्के की मदद से 10 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद उमरान मलिक ने शाहरुख खान को अपने पहले गेंद पर चौका खाने के बाद बाउंसर से डराकर अगली गेंद पर आउट किया।

Advertisement

ये घटना पंजाब की पारी के 7वें ओवर की है। शाहरुख खान अपने चित परिचित अंदाज में बड़े शॉट्स लगाने के मूड में नज़र आ रहे थे ऐसे में उन्होंने उमरान की पहली ही गेंद(151kph स्पीड) पर जोरदार प्रहार करते हुए चौका बटोर लिया। इसके बाद उमरान ने भी शाहरुख को हैरान करने का फैसला किया और अगली गेंद पर सनसनाती बाउंसर से शाहरुख को डराने की कोशिश की।

उमरान की बाउंसर के बाद अगली गेंद पर एक बार फिर शाहरुख अपने हाथ खोलकर बाउंड्री लगाना चाहते थे लेकिन इस बार भी बाज़ी उमरान ने ही मारी और अपनी गेंद पर बल्लेबाज़ को फंसाकर वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच करवाकर आउट कर दिया। 

गौरतलब है कि उमरान ने शाहरुख का विकेट जरूर हासिल किया हो लेकिन इसके बाद वानखेड़े के मैदान पर लियाम लिविंगस्टोन नाम का तूफान आया जिससे हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज़ नहीं बच सका और यह मैच पंजाब की पारी के 16वें ओवर में ही खत्म हो गया। लिविंगस्टोन ने नाबाद 22 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली जिसके दम पर पंजाब ने 29 गेंदों पहले ही मैच 5 विकेट से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार