Vaibhav Suryavanshi No Look Shot Video: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। वो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कैंप में शामिल हो चुके हैं और बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान नो लुक शॉट खेलते नज़र आए हैं। सोशल मीडिया पर उनका नो लुक शॉट खेलते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, वैभव का ये वीडियो खुद राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस 15 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे से वैभव बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए बेहद ही स्वैग और ताकत से छक्का लगाते हैं। खास बात ये है कि वो यहां गेंद को बैट से मारने के बाद देखते भी नहीं है जिससे ये साफ होता है कि उन्होंने नो लुक शॉट पर महारत हासिल कर ली है। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।
गौरतलब है कि 14 साल के वैभव के लिए बीता समय बेहद ही शानदार रहा है। वो बेहद ही कम उम्र में अपनी स्टेट टीम बिहार, आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स और भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बनकर अनमोल अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। जान लें कि उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 207 रन, इतने ही लिस्ट ए मैचों 353 रन और 18 टी20 मैचो में 701 रन बनाए हैं।
बात करें अगर उनके आईपीएल करियर की तो उन्हें पिछले ही साल अपना डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैचों में 36 की औसत और 206.56 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी ठोकी। यही वज़ह है RR के फैंस IPL 2026 में वैभव से कुछ बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वाड- रियान पराग (कप्तान), शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह, रविंद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन और एडम मिल्ने।