लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने बुधवार (2 फरवरी) को करांची में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) के मुकाबले में पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi ) को 29 रनों से हरा दिया। लाहौर की जीत में कप्तान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने गेंदबाजी और फील्डिंग से अहम योगदान दिया। अफरीदी ने गेंदबाजी में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए और दो कैच लपकी, जिसमें उन्होंने हैरतअंगेज कैच लपकी।

Advertisement

डेविड विजे द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर वहाब रियाज ने लॉन्ग ऑफ की तरफ बड़ा शॉट खेला और शाहीन अफरीदी ने हवा में उछलकर गेंद लपकी, लेकिन उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकराने वाला था, ऐसे में अफरीदी ने गेंद हवा में उछाली औऱ बाउंड्री से अंदर कैच पूरा किया।

Advertisement

इस हैरतअंगेज कैच के बाद अफरीदी काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने अपने अंदाज में जश्न मनाया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान ने 38 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 31 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में पेशावर की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी। टॉप स्कोरर रहे हैदर अली ने 34 गेंदों में 49 रन बनाए, वहीं कामरान अकमल ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार