आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 9वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर के बाद 273 रनों का लक्ष्य रखा दिया है। अफगानिस्तान की पारी के दौरान हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं भारत के लिए बुमराह ने 4 विकेट चटकाए लेकिन इन सब के बावजूद सोशल मीडिया पर विराट कोहली चर्चाओं में हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। दरअसल, विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली में फैंस का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस 20 सेकेंड के वीडियो में कोहली को भारत-अफगानिस्तान मुकाबले के दौरान दिल्ली के मैदान पर फील्डिंग करते हुए थिरकते देखे जा सकता है। आपको बता दें कि कोहली फैंस को मनोरंजित करने और उनका उत्साह बनाए रखने के लिए हमेशा ही ऐसा करते आए हैं और आज भी उन्होंने फैंस का दिल नहीं तोड़ा।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट फैंस आज उनसे एक बड़ी इनिंग की उम्मीद कर रहे हैं। विराट खुद दिल्ली के रहने वाले हैं ऐसे में फैंस उनके बैट से शतक निकलता देखना चाहते हैं। अब यह हो पाएगा या नहीं, यह तो समय ही बताएगा लेकिन आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शतक पूरा ना कर पाने के बाद विराट बेहद नाखुश दिखे थे, ऐसे में कहीं ना कहीं वह भी आज यह कारनामा जरूर करना चाहेंगे।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

Also Read: Live Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार