5 फरवरी। हेमिल्टन में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवरों में चार विकेट पर 347 रनों के स्कोर का स्कोर बनाया। भारतीय पारी में हर एक बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी की जिसके कारण ही भारतीय टीम 347 रन पर पहुंच पाने में सफल रही।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने शतक जमाया और 103 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर के साथ -साथ कप्तान कोहली ने 51 और केएल राहुल ने 88 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस मैच में विराट कोहली जिस प्रकार से ईश सोढ़ी की गुगली गेंद पर बोल्ड हुए वो हर क्रिकेट फैन्स को हैरान सा कर गया। कोहली दुनिया के मंजे हुए बल्लेबाज हैं और ईश सोढ़ी की गुगली को ना पढ़ पाना फैन्स के लिए हैरान करने वाली घटना रह गई। कोहली ने ईश सोढ़ी की गेंद को रक्षात्मक तरीके से खेलना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्लेबाज और पैड के गैप से निकल कर स्टंप पर जा लगी। कोहली भी ईश सोढ़ी की ऐसी गुगली पर बोल्ड आउट होकर हैरान रह गए।

बोल्ड आउट होने के बाद कोहली कुछ पल तक सोचते रह गए कि आखिर में वो इस तरह से बोल्ड क्यों हो गए। हाल के समय में विराट कोहली लेग स्पिनर की गेंद पर लगातर आउट हो रहे हैं। आपको याद हो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी विराट कोहली जंपा की गेंद पर लगातार आउट हो रहे थे। वैसे कोहली ने अपनी 51 रनों की पारी में 63 गेंद का सामना किया और 6 चौके जमाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार