रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat kohli) श्रीलंका के खिलाफ खेली गई ODI सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे। वो तीन मैचों में सिर्फ 58 रन ही बना सके और हर बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए। विराट ने अपनी बैटिंग से काफी निराश किया, लेकिन इसके बावजूद एक बार फिर सोशल मीडिया पर कोहली की खूब तारीफ हो रही है।

Advertisement

दरअसल, विराट कोहली ने भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई ODI सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका के विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस को एक खास तोहफा दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से एक टी शर्ट लेकर आते नज़र आए हैं जिस पर उन्होंने अपने साइन करके श्रीलंकन विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस को गिफ्ट किया। यही वजह है फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि सीरीज के तीसरे मैच में कुसल मेंडिस ने श्रीलंका को जीत दिलवाने में अहम योगदान निभाया। उन्होंने टीम के लिए एक छोर को संभालकर रखा और 82 बॉल खेलकर 59 रन जोड़े। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम की इनिंग के दौरान विकेट के पीछे रोहित शर्मा का अहम कैच भी पकड़ा और फिर ऋषभ पंत को स्टंप आउट भी किया।

बात करें अगर विराट की तो वो इस मुकाबले में 18 बॉल पर सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए। ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 248 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंडियन टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 26.1 ओवर में ही 138 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। ये मैच श्रीलंका ने जीता और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार